
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर योगी सरकार की प्रतिबद्धता लगातार मजबूत हो रही है। इसी दिशा में मिशन शक्ति की उपयोजना ‘संबल’ के तहत संचालित 181-महिला हेल्पलाइन के संचालन के लिए 20.70 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि केंद्र सरकार से दूसरी किस्त के रूप में उपलब्ध कराई गई है। महिला कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश ने महिला सहायता तंत्र को और मजबूती देने की दिशा में सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट किया है।

योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को केवल कानून-व्यवस्था का विषय न मानकर उसे व्यापक महिला सशक्तीकरण से जोड़ा है। 181-महिला हेल्पलाइन इसी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकट में फंसी महिलाओं को सहायता, मार्गदर्शन और संबंधित सेवाओं से जोड़ने वाली यह व्यवस्था जरूरतमंद महिलाओं के लिए भरोसे का माध्यम बन रही है। वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता से हेल्पलाइन के संचालन में निरंतरता और प्रभावशीलता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
योगी सरकार की कार्यशैली की खासियत यह है कि महिला कल्याण योजनाओं के साथ वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर भी समान जोर दिया जा रहा है। शासनादेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्यों पर ही किया जाएगा। किसी अन्य योजना या मद में राशि का इस्तेमाल नहीं होगा। इससे सरकारी धन के प्रभावी और जवाबदेह उपयोग की व्यवस्था मजबूत होती है। अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 181-महिला हेल्पलाइन जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता और आवश्यक सेवाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। केंद्र से मिली 20.70 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति से हेल्पलाइन के संचालन को और मजबूती मिलेगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद महिला तक समयबद्ध सहायता पहुंचे। मिशन शक्ति के माध्यम से सुरक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
‘भारत की चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय’, ट्रंप की तारीफ पर विदेश मंत्रालय का जवाब.
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर देश में विपक्षी दल भले ही निशाना साधते रहते है लेकिन उसके काम की तारीफ अब अमेरिका जैसे देश भी कर रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न सिर्फ भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की बल्कि भारत जैसी चुनाव प्रक्रिया को …
प्रदेश की सभी समस्याओं की जड़ भाजपा, किसानों को नहीं मिल पा रहा बीज-खाद; टूट रहे एक्सप्रेसवे.
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव मंगलवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश …
‘बच्चों से झूठ मत बोलिए’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी का सरकार पर तंज.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया था कि दिल्ली में जुलाई में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आईं। इस पर राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार की झूठ बोलने की कोशिशें काम नहीं करेंगी, क्योंकि छात्रों के पास …
मैनपुरी से श्रावस्ती तक 7 वेटलैंड्स के दिन बहुरेंगे, तालाब-झील और नदियां बनेगी पर्यावरण की संजीवनी.
तालाब, झील और नदियों से जुड़े वेटलैंड सिर्फ पानी का ठिकाना नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण की प्राकृतिक जीवनरेखा हैं। ये भूजल को रिचार्ज करने के साथ बाढ़ के प्रभाव को कम करते हैं और हजारों जलीय जीवों व पक्षियों को आश्रय देते हैं। इसी महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऐसी सात और वेटलैंड …
‘युवा टीम’ से 2029 को साधने के लिए नितिन नवीन ने बनाया प्लान, UP के इन धुरंधरों को मिली बिखरे वोटरों को जोड़ने की कमान.
भाजपा ने नए तेवर के साथ संगठन की नींव पर चुनावी पिरामिड सजाना शुरू कर दिया है। अपेक्षाकृत युवाओं के हाथ चुनावी रथ की कमान देकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। राष्ट्रीय टीम में यूपी से चुने गए चेहरों की औसत उम्र 49 साल है, जिन्हें जातीय समीकरणों के मुताबिक चुनिंदा राज्यों में विशेष अभियान …
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रही सुलह-समझौते की कोशिशें एक बार फिर नाकाम साबित हुई हैं। मथुरा के सुलह समझौता केंद्र में मंगलवार को होने वाली दूसरी वार्ता मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति के कारण विफल हो गई। मुस्लिम पक्ष के न आने पर कोर्ट ने …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया कोटेदार का मान, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नींव माने जाने वाले कोटेदारों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। बीते कई वर्ष से इनके कमीशन को बढ़ाए जाने की मांग को स्वीकार करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका कमीशन बढ़ाने के साथ सम्मान भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने लोक भवन में सोमवार को राशन वितरण …
जनता दर्शन में फरियादियों से मिले सीएम योगी, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे को आर्थिक मदद का दिया आश्वासन.
मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताई, कहा कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए …
यूपी में खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक, 5.02 लाख MT यूरिया और 4.04 लाख LMT फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध.
योगी सरकार ने खरीफ-2026 अभियान के दौरान किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और वितरण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग में खरीफ-2026 में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और …
भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में 3 पूर्व CM, 18 सांसद और 10 महिलाएं… मिशन 2029 की रणनीति तैयार.
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2029 को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बीजेपी ने नई टीम का एलान हुआ। पार्टी की 64 सदस्यों की टीम में अनुभवी प्रशासक, संगठनात्मक अनुभव वाले लोग, युवाओं, महिलाओं, भौगोलिक विविधता और सामाजिक समावेश का रणनीतिक मिश्रण देखने को मिल रहा है। इस टीम के 40% से …




