चन्दौली: हथियार बनाते हुए अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

चन्दौली। उमेश सिंह: खबर चन्दौली के बलुआ थाना क्षेत्र से जहा पपौरा गांव में अवैध रुप से हथियार बनाने का भंडाफोड़ करते हुए एक रिवाल्वर दो तमंचा तथा हथियार बनाने के उपकरण सहित हथियार बना रहे व्यक्ति को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर पुलिस अपने नियमित गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सुचना मिली की पपौरा बाजार के समीप बगीचे नुमा जगह पर एक ब्यक्ति हथियार बना रहा है। सुचना का हकीकत जानने जब पुलिस पहुची तो भठ्ठी लगाकर हथियार बना रहे अरविंद यादव पुत्र रामअवध यादव भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे दौडा कर पकड लिया।

पकडे गये अभियुक्त पुर्व में गैगस्टर में निरुद्ध किया गया था एवं पशुक्रूरता व आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर बिधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button