
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने उन्हें भारत की आजादी के प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 की महान क्रांतिकारियों में से एक बताया। कहा कि वीरांगनाओं का योगदान, तप, त्याग और बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी 196वीं जयंती है। वर्ष 1857 में वे मात्र 27 वर्ष की थीं। इस छोटी आयु में उन्होंने आजादी के संघर्ष में बलिदान कर मिसाल प्रस्तुत की। आजादी के लिए उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भारत की आजादी की उन महान नायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने में कोई कोताही नहीं बरती। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए युद्ध को लड़ा गया, हर व्यक्ति आज भी बड़ी श्रद्धा से उनकी स्मृतियों को नमन करता है। उनके योगदान के लिए हर भारतवासी नतमस्तक है।
बदायूं में रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर पीएसी की नई वाहिनी का गठन किया। यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहां वीरांगना रानी अवंती बाई की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना की कार्रवाई अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी के नाम पर महिला पीएसी की गठित बटालियन का कार्य भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ा है। गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर पीएसी की नई बटालियन का कार्य तेजी से बढ़ रहा है। इन दोनों बटालियन में भी वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमाओं का कार्य आगे बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रश्न उभरते थे, इन वीरांगनाओं के नाम पर किए गए कार्य के पीछे का ध्येय यही है कि उन प्रश्नों पर छाए बादल समाप्त हों। बेटी सुरक्षित हो और सम्मान के साथ सिर उठाकर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर सके। उसके स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें। इसी विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में कार्यक्रमों को बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 फीसदी बेटियों की भर्ती अनिवार्य हुई। 2017 में उत्तर प्रदेश के पुलिस बल में महिलाओं की संख्या मात्र 10 हजार थी, वह संख्या बढ़कर अब 45 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। नारी केवल नारा नहीं है, बल्कि नारी के गौरव की रक्षा हो रही है, जिससे वे सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आत्मनिर्भर व विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दे सकें।
भारत के डिफेंस सेक्टर का बदल रहा फैक्टर, DRDO की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पॉलिसी कैसे करेगी काम?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के भीतर उत्पादन के लिए भारतीय रक्षा कंपनियों को सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों के लिए DRDO द्वारा विकसित तकनीकों के ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। यह कदम स्वदेशी मिसाइल निर्माण में तेजी लाने और भारत के रक्षा सेक्टर में निजी उद्योग की भूमिका का विस्तार करने के उद्देश्य …
जयंत चौधरी को जोरदार झटका देने वाले हैं अखिलेश यादव? सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गरम.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज है. अखिलेश यादव ने जयंत के पुराने ‘चवन्नी’ वाले बयान को याद करते हुए आरएलडी प्रमुख पर तीखा तंज कसा. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने चवन्नी वालों को रुपया बनाया …
सपा-भाजपा के बीच होगा विधानसभा चुनाव; अखिलेश यादव का बयान अहम क्यों, क्या बदल रही सियासत.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल धीरे-धीरे गरमा रहा है। इस बीच तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी से लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी, एआईएमआईएम तक तैयारी को अंतिम रूप देता दिख रही हैं। पल्लवी पटेल की अपना दल …
कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्त युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी, लखनऊ में कार्यक्रम.
कृषि विभाग और मंडी परिषद में नियुक्ति पाने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समोराह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। हाल ही में कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद में मंडी सचिवों के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी …
उत्तर प्रदेश में 4,104 करोड़ के निवेश को हरी झंडी, 8 बड़ी परियोजनाओं के लिए ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ मंजूर.
राज्य में चार हजार करोड रुपये से अधिक के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। औद्योगिक निवेश को लेकर सोमवार को आठ बड़ी परियोजनाओं के लिए लेटर आफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी करने की मंजूरी मिल गई। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत हुई उच्च स्तरीय …
चर्लपल्ली-गोरखपुर के बीच 2 अक्टूबर से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, लखनऊ के ऐशबाग में भी होगा ठहराव.
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन तेलांगना के चर्लपल्ली से लखनऊ होते हुए गोरखपुर के बीच दो अक्टूबर 2026 से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को सफर का बेहतर विकल्प मिल जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन …
मायावती का बड़ा एलान: यूपी और उत्तराखंड की तरह पंजाब में भी अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित बीएसपी केंद्रीय कैंप कार्यालय में पंजाब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पंजाब में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यों की प्रगति और भावी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। मायावती ने स्पष्ट किया कि बीएसपी उत्तर प्रदेश …
CM योगी बोले- एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां दी हैं। यूपी में कभी एक लाख नौकरियां कल्पना होती थी, लेकिन हम छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। रिजल्ट …
बस हादसा पीड़ितों के लिए जीवनदायिनी बनी ‘यात्री राहत योजना’, 9 सालों में योगी सरकार ने बांटे 17.33 करोड़.
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं में यात्रियों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक सहारा देने के लिए संचालित यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी मदद का माध्यम बनी है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच मृत्यु और घायल होने के कुल 342 प्रकरणों …
हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे, इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण 6 लेन में किया जाएगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। 10,761 करोड़ रुपये आएगी अनुमानित लागत हरिद्वार तक गंगा …




