
नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर रही है कि यह राज्य का विषय है, जबकि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदिर के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी। मानसून सत्र के आखिरी चरण में भी संसद में जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अहसास नहीं है, क्योंकि संसद ही वह मंच है जहां उसे सवालों के जवाब देने और बयान देने होते हैं।

उन्हें पीटा गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन पर पैलेट गन चलाई गईं। बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 का इस्तेमाल किया गया। सरकार को लगता है कि उसे कोई जवाब नहीं देना है, वह यह बयान तक नहीं देना चाहती कि ऐसा कैसे हुआ। आदेश किसने दिया? राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मंदिर के लिए पूरे देश से चंदा आया था। उन्होंने कहा, लोगों ने अपनी आस्था के लिए चंदा दिया था। गरीब लोगों ने यह सोचकर चंदा दिया कि यह मंदिर के लिए है। लोगों की भगवान राम में आस्था सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में भी है। अब आप कह रहे हैं कि यह राज्य का विषय है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जब आपको चुनाव से पहले अभियान चलाना था और इससे राजनीतिक लाभ लेना था, तब यह राज्य का विषय नहीं था। अब यह राज्य का विषय हो गया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था। वह किसी प्रदेश के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। मंदिर के उद्घाटन के लिए पूरे देश से लोग आए थे। अब वे कहते हैं कि यह राज्य का विषय है और वे संसद में इसका जवाब नहीं देंगे। चंदा गायब हो गया है। यह क्या तरीका है?
जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, लखनऊ की कई बेटियों ने हासिल किया मुकाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लखनऊ की तीन महिलाओं की कहानियां इस पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती हैं।पारिवारिक बंदिशों से जूझ रही एक युवती …
IPS अधिकारी राठौर किरीट कुमार हरिभाई का ट्रांसफर, वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनाती
योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई का तबादला पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट किया गया है। पीएसी लखनऊ सेक्टर में दिसंबर 2023 से डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई अब धर्मनगरी वाराणसी …
बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों पर पेशेवर गुंडों का दबदबा था और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा …
विकसित भारत का केस नंबर 2047, 140 करोड़ देशवासी याची और युवा अधिवक्ता : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में विधि की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को न्यायालय की भाषा में विकसित भारत का लक्ष्य समझाया। समारोह में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने …
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, शीतलहर-कोहरे में हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के दौरान हादसों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन उपलब्ध रखने पर विशेष …
ईशा अग्रवाल को तीन गोल्ड सहित चार मेडल, सीएम योगी आदित्यनाथ के कान में कहा- आप मेरे आदर्श
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) के पांचवें दीक्षा समारोह में शनिवार को मेधावी छात्रा ईशा अग्रवाल को चार मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। ईशा को क्रिमिनल लॉ में जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल गोल्ड मेडल, कान्स्टिट्यूशनल लॉ में स्वर्गीय पद्मावती मोहनलाल जरीवाला गोल्ड …
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम; कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, आमजन का विश्वास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफियाराज का प्रभाव था, लेकिन अब प्रदेश में रूल ऑफ लॉ यानी कानून का राज स्थापित किया गया है। यही विकास, निवेश और आमजन के विश्वास की सबसे मजबूत नींव है। एक समय यूपी को बीमारू राज्यों की श्रेणी में रखा जाता था, निवेश तथा …
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘रूल ऑफ माफिया’ से मुक्त हुआ है और ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने कानून का शासन स्थापित कर प्रदेश की छवि बदली है। कोई व्यक्ति या पद …
डबल इंजन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में स्थापित किया भयमुक्त वातावरणः सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली मां कालरात्रि का …




