महाराष्ट्र में अखिलेश ने INDIA गठबंधन से मांगी 12 सीटें

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई दौरे पर थे। मीटिंग से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र, झारखंड का चुनाव होने जा रहा है।

यह देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं। इंडिया  गठबंधन के जितने सहयोगी दल हैं। हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे। हमारी पार्टी ने महाराष्ट्र में गठबंन से 12 सीटों की डिमांड की है। हमारे दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। इसलिए बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा। वहीं संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में सीट बंटवारा वार्ता पर देरी को लेकर शुक्रवार को निराशा जताई और दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता “फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।” मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि एमवीए के घटक दलों में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति कायम हो गई है।

एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। राज्यसभा सांसद राउत ने बताया कि उन्होंने सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक तथा महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से शुक्रवार सुबह बात की। उन्होंने कहा कि दिन में वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे। राउत ने कहा, “लंबित फैसला जल्द लिया जाना चाहिए। बहुत कम समय बचा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है। जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button