
आरा । आरा भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद पुलिस ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक जवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, एसटीएफ के जवान को आज सुबह आरा में गिरफ्तार किया गया है। जवान पर मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी को गोली मारने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार जवान की पहचान सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भारत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद बिहार पुलिस ने एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई उस कथित वीडियो के सामने आने के बाद की गई थी, जिसमें एक हथियारबंद संदिग्ध सुरक्षाकर्मियों की ओर पिस्तौल ताने दिखाई दे रहा था। आरोप था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की। बिहार सरकार ने 20 जून को इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी। तिवारी की मां की ओर से 22 जून को दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बसपा मुखिया मायावती ने जताया योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार, भदोही अब फिर संत रविदास नगर.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के दौरे पर जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा की। उनके इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम की जमकर प्रशंसा की है। बसपा …
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के बदले नियम, देर हुई तो काटने होंगे कोर्ट के चक्कर.
मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते संसद का गतिरोध जारी है। लोकसभा में शुक्रवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2026 बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित करा लिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, चढ़ावा चोरी एवं अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरता रहा। इसी कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका …
ग्रेटर नोएडा में 2026 में सजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य मंच, 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल.
उत्तर प्रदेश को वैश्विक विनिर्माण, व्यापार और निर्यात के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ (UPITS) का चौथा संस्करण आगामी 25 से 29 सितम्बर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया …
2027 चुनाव को लेकर सीएम योगी ने झोंकी ताकत, दो महीनों में 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा.
वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनावी माहौल में बढ़त बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले दो महीनों में वह 18 मंडलों की …
खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को रोका गया
श्रीनगर खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत के काम के कारण बालटाल रास्ते से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। बृहस्पतिवार रात बालटाल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे एक स्थान पर …
IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर 14 अगस्त तक फैसला टला
नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अदालत को लालू परिवार पर …
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे..!
नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल में तब्दील नहीं होगा और न ही वे भविष्य में कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन करेंगे। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई …
पुजारी की ड्रेस में पहुंचे पप्पू यादव तो भड़के ओम बिरला, बोले, आप संसद की मर्यादा और पवित्रता खत्म कर रहे हैं
नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को भेष बदलकर संसद में आने वाले कुछ सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने यह चेतावनी उस वक्त दी जब निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव राम मंदिर से चढ़ावे की कथित …
संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ाया चढ़ावा
नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और सांकेतिक रूप से चंदा जुटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस …
उमर खालिद की जमानत पर फैसला फिलहाल टला, हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
नयी दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों से जुड़े मामले के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए दिल्ली पुलिस को दो सप्ताह के …




