प्रधानमंत्री के आवास के बाहर पहली बार धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

दिल्ली में हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही।

नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

वहीं, लोक कल्याण मार्ग पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंच कर राहुल गांधी से बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी को मना रहे हैं और धरना रोकने के लिए कह रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। धरने से पहले राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे, जहां विपक्षी नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस सांसद करीब 7 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनका समर्थन किया और विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

इसी मांग को लेकर पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस इन नेताओं को बस में लेकर जा रही है। हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी शामिल हैं। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी का आरोप है कि हाल के शिक्षा संबंधी विवादों और परीक्षाओं में सामने आए मुद्दों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार को गंभीरता से जवाब देना चाहिए और संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा करानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

PM आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए अखिलेश, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए भरी हुंकार.

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन जारी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता संसद से मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए। वहीं, इस प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव …

0 comments

PM आवास के बाहर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी हटाए गए, राहुल-अखिलेश को पुलिस ने किया डिटेन.

नीट पेपर लीक के विरोध और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहने का एलान किया है। दिल्ली की सत्ता के …

0 comments

योगी कैबिनेट की 18 बड़े प्रस्तावों पर मुहर, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, नए एक्सप्रेसवे और इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, परिवहन और आधारभूत ढांचे से जुड़े 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के फैसलों में मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए नए हॉस्टल, नए एक्सप्रेसवे, 220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद …

0 comments

प्रधानमंत्री के आवास के बाहर पहली बार धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता …

0 comments

चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संचालित शादी अनुदान योजना बेटियों के विवाह में बड़ी आर्थिक राहत …

0 comments

CM योगी “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद बहराइच सहित सम्पूर्ण उ.प्र. प्रगति के पथ पर अग्रसर”

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन में जनपद बहराइच सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश में पर्व व त्योहार हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाए जाते हैं। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। बड़ी संख्या में निवेश की प्राप्ति से विकास …

0 comments

राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ स्थापित करने को योगी कैबिनेट की मंजूरी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही योजना के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृति दी गई। इस निर्णय का उद्देश्य भारत की समृद्ध बौद्धिक, …

0 comments

CM योगी “वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत वाराणसी में 500 क्षमता वाले उच्च गुणवत्तापूर्ण महिला छात्रावास के निर्माण के लिए 6,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि महिला कल्याण विभाग …

0 comments

यूपीसीसी अध्यक्ष ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर व्यक्त की चिंता

विजय कुमार निगम लखनऊ :-उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय, पूर्व मंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर के जिला एवं शहर अध्यक्षों को बकायदा परिपत्र भेजकर कल दिनांक 22 जुलाई को किसानों की खाद …

0 comments

‘जंतर-मंतर से संसद मार्च कर रहे बच्चों को करंट दिया गया’, डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह से भारी भीड़ जुट गई। कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ आह्वान पर बड़ी संख्या में संसद की ओर रुख किया। इस दौरान सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button