आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखर, रणवीर से पहले करा चुके हैं न्यूड फोटोशूट | BOLLYWOOD UPDATE

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ सगाई कर ली है. नुपुर शिखर ने फिल्मी स्टाइल में आइरा खान को प्रपोज किया है. जवाब में आइरा ने भी हामी भर दी है. अब दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइरा खान ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है. नुपुर शिखर करीब 2 साल से आइरा खान को डेट कर रहे हैं. महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले नुपूर Gym Freak हैं और शानदार बॉडी के मालिक हैं. नुपुर कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग दे चुके हैं.

नुपुर शिखर की मां भी हैं डांस टीचर
17 अक्टूबर 1985 को पुणे में जन्मे नुपुर शिखर स्टेट लेवल के टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं. शुरुआती स्कूली शिक्षा नुपुर से पुणे से प्राप्त की है. इसके बाद मुंबई में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है. हिंदू फैमिली से आने वाले नुपुर की मां प्रीतम शिखर भी एक डांस टीचर हैं. नुपुर भी फिटनेस फ्रीक हैं. साथ ही नुपुर कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं. आमिर खान की बेटी आइरा खान से नुपुर की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी. तभी से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और करीब 2 सालों तक रिलेशन में रहे.

करा चुके हैं न्यूड फोटोशूट
बता दें कि नुपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. लगातार अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. नुपुर भी अभिनेता रणवीर सिंह से पहले ही न्यूड फोटोशूट करा चुके हैं. इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है. इसके साथ ही नुपुर शानदार डांस भी करते हैं. सोशल मीडिया पर नुपुर ने कई वीडियो धमाकेदार डांस करते हुए भी पोस्ट किए हैं.

आमिर खान के भी रह चुके हैं ‘गुरु’
नुपुर शिखरे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. इंस्टाग्राम पर भी नुपुर काफी एक्सरसाइज की वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. नुपुर शानदार बॉडी के मालिक हैं. इसके साथ ही नुपुर सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग भी देते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नुपुर शिखर अपनी मंगेतर आइरा खान के पिता आमिर खान को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं. इसके साथ ही नुपुर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button