प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय के एकाउंटेंट शैलेश कुमार की सड़क दुघर्टना में मौत

लौरिया: लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग में जुड़ी मियां के टोला के पास चौबे जीके पंप के पास अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई। शैलेश की मौत लौरिया से लौटने के क्रम मे शुक्रवार की देर शाम हो गई। शैलेश की मौत की खबर से प्रखंड कार्यालय में शोक मच गया। सभी कर्मचारी पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि सदमे में है।

वहीं शैलेश के कार्यकाल एवं उनके मिलनसार स्वभाव के लोग तारीफ कर रहे थे। कार्यालय में वे सभी से मिलकर रहते थे। शैलेश के अंतीम संस्कार में शामिल होने प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी पहुंचे तथा शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना दी।

शैलेश को एक पुत्र एवं एक पुत्री है उनका अंतिम संस्कार कुंडलीपुर बरगजवा पैतृक गांव में किया गया। वहीं लौरिया में उनके मौत की खबर पर शोक सभा आयोजन किया गया तथा श्रंदांजली समर्पित  किया गया। जिनमें सरोज कुमार, आलोक कुमार पिंटू  सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button