जमुई: पत्नी सहित बेटी की निर्मम हत्या कर फरार

जमुई: जिले के सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में अवस्थित राजमिस्त्री प्रमोद तांती अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ रहता था।

वहीं प्रमोद तांती दिल्ली में जाकर भी राजमिस्त्री का काम किया करता था। बताया जा रहा है कि उसका ससुराल खैरा प्रखंड अंतर्गत सीजुआ टाँड़ गांव में है और उसकी पत्नी रीता देवी का कई लोगों से अवैध संबंध था। जिसके चलते पिछले दिन प्रमोद तांती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान बच गई।

फिर बुधवार 02 दिसम्बर को रात पत्नी के साथ कहासुनी हुई और उसी के दौरान मार्वल काटने वाले व्लेड से 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी और 07 वर्षीय बेटी ज्योति को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

वहीं प्रमोद का 5 साल का लड़का ओम ने बताया कि यह सब हमारे पिता प्रमोद तातीं के द्वारा किया गया है। प्रमोद ने 5 वर्षीय बेटे का भी गला रेत कर मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच निकला। वहीं 05 वर्षीय बेटे ओम ने बताया कि मेरे सामने पिता प्रमोद तांती ने माँ और बहन का धारदार हथियार से कत्ल कर दिया है और मुझे भी मारने की कोशिश की लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया। वहीं ओम ने बगल गीर चाची को पिता द्वारा दिये गये घटना को बताया और घटना की जानकारी टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार को दी। 

मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार एसआई ए ने आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया। वहीं जानकारी मिलते ही एसडीओ डा0राकेश कुमार भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।

मामले की छानबीन करने एवं ग्रामीणों के कथनानुसार एसडीपीओ डा0राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्या में पत्नी का अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध का है। फिर भी पुलिस हरेक बिन्दुओं पर गहन छानबीन कर मामले का उद्भेदन करते हुए फरार आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।   

रिपोर्ट:  विजय कुमार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button