झांसी: रानीपुर कस्बे में खुलेआम लगाई जा रही जुआ सट्टा की बाजी

गांव में खुलेआम जुआ चलता हुआ

झांसी। शैलेन्द्र कुमार धमैनिया: झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के कस्वा रानीपुर के मोहल्लों में खुलेआम लगते हैं जुॅए फड़, लगाए जाते हैं सट्टे के नंबर।

श्रीमती चंदा देवी कोरी, पड़ोसी

रानीपुर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में जयराम कोरी के ग्राउंड में लगभग दो दर्जन लोग प्रतिदिन जुआ खेलते हैं एवं सट्टा की बाजी लगाते अराजक तत्वों से मोहल्ले वाले परेशान रहते हैं।

श्रीमती भगवती, पड़ोसी

जिसकी शिकायत करने पर जुआ सट्टा खिलाने वाले मोहल्ले वालों को गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार करते हैं। मोहल्ले वालों का आरोप है उक्त कृत्य में पुलिस सनलिप्त है जिसके चलते पुलिस उक्त जुआ सट्टा बंद नहीं करवाती। उक्त मोहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंचे पत्रकारों को देखकर जुआ के फड लगाए बैठे जुआरियों में भगदड़ मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button