नई दिल्ली: किसानों ने किया ऐलान- बुराड़ी नहीं जाएंगे, बॉर्डर पर ही रहेंगे

दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंधु बॉर्डर पर डटे किसान

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का आज चौथा दिन है। किसान दिल्ली की सीमा पर 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। किसान बुराड़ी के निरंकारी मैदान में जाने को राजी नहीं थे और दिल्ली पुलिस निरंकारी मैदान के अलावा कहीं और जाने की छूट दे नहीं रही थी।

दोनों ही बॉर्डर पर दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। किसानों का कहना है कि बहादुरगढ़ से दिल्ली और जीटी करनाल रोड से दिल्ली में होने वाली खाद्य आपूर्ति को बंद कराना है। इससे केंद्र सरकार को मजबूरन उनकी बात माननी पड़ेगी। इसके अलावा किसानों ने तय किया है कि वे रोजाना 11 बजे मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

इस बीच सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिंधु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सरकार प्रदर्शनकारी किसानों से कह रही है कि वे यहां से उठकर बुराड़ी जाए, जहां उनसे बात की जाएगी, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान मानने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button