यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जारी हुई समय-सारणी, नोट करें तिथियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी विधानसभा चुनाव के चलते 20 दिनों में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक


कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

दिनांक एवं दिनपाली एवं समयविषय (हिंदी)
05 फरवरी 2027 (शुक्रवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
08 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)सामाजिक विज्ञान
09 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)एन०सी०सी०
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)मानव विज्ञान
10 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)अंग्रेजी
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०/आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्ध, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
13 फरवरी 2027 (शनिवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)गणित
15 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)संस्कृत
16 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
17 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)विज्ञान
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)संगीत वादन
18 फरवरी 2027 (गुरुवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)कम्प्यूटर
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)सिलाई
19 फरवरी 2027 (शुक्रवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)वाणिज्य
20 फरवरी 2027 (शनिवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)उर्दू
22 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)चित्रकला, रंजनकला
23 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)संगीत गायन
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)सुरक्षा

UP Board 12th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट डेटशीट 2027

दिनांक एवं दिनपाली एवं समयविषय एवं स्ट्रीम (हिंदी)
05 फरवरी 2027 (शुक्रवार)शाम (2:00 PM – 5:15 PM)हिंदी, सामान्य हिंदी
08 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – प्रथम प्रश्नपत्र (सभी ट्रेड जैसे काष्ठ शिल्प, सिलाई, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, हेल्थ केयर आदि)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)अंग्रेजी
09 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) – प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1) / षष्ठम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)नागरिक शास्त्र
10 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – द्वितीय प्रश्नपत्र
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)इतिहास
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – तृतीय प्रश्नपत्र
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी 2027 (शनिवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्न पत्र – कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र (सप्तम प्रश्न पत्र – कृषि भाग-2)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)अर्थशास्त्र
15 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र
16 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान (अष्टम् प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)भूगोल
17 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – चतुर्थ प्रश्नपत्र
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी 2027 (गुरुवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)कृषि अभियांत्रण (चतुर्थ प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम् प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
19 फरवरी 2027 (शुक्रवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – पंचम प्रश्नपत्र
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)मानव विज्ञान
20 फरवरी 2027 (शनिवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)भाषाएँ: उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
22 फरवरी 2027 (सोमवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिये), कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी (पंचम प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान (दशम प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2)
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग के लिये), गृह विज्ञान
23 फरवरी 2027 (मंगलवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिये), एन०सी०सी०
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027 (बुधवार)सुबह (8:30 AM – 11:45 AM)कम्प्यूटर
 शाम (2:00 PM – 5:15 PM)संस्कृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button