लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूनिटी कालेज जाकर कल्बे सादिक को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूनिटी कालेज में जनाब कल्बे सादिक बेटे, दामाद तथा पौत्रों के अतिरिक्त कालेज स्टाफ के साथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज यूनिटी कालेज जाकर मरहूम जनाब कल्बे सादिक साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारीजनों से मिलकर हार्दिक संवेदना जताई।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूनिटी कालेज में जनाब कल्बे सादिक बेटे, दामाद तथा पौत्रों के अतिरिक्त कालेज स्टाफ के साथ

इस मौके पर जनाब सादिक साहब के बेटे, दामाद तथा पौत्रों के अतिरिक्त कालेज स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने जनाब कल्बे सादिक को हिन्दू-मुस्लिम एकता का अग्रदूत बताते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने प्रशंसनीय काम किया। दीनी तालीम के साथ आधुनिक और वैज्ञानिक शिक्षा पर विशेष बल देते थे।

यादव ने जनाब कल्बे सादिक को याद करते हुए कहा कि दुनिया भर में बतौर धर्मगुरू उनका सम्मान था। उनकी विद्द्त्ता के सभी कायल थे। उनका निधन देश की क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button