नबालिक अपहृता बरामद, भेजा गया हॉस्पिटल

बगहा: थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव से शादी के नियत से अपहृत युवती को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सब-इन्स्पेक्टर ङीसी राम के नेतृत्व में बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने अपहृता की बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अपहृता की मेडिकल जांच हेतु एम जे के अस्पताल बेतिया भेजा गया है।

गौरतलब हो कि शांतिनगर गांव के एक व्यक्ति ने शादी के नियत से अपहरण करने के आरोप में कौलाची खलवा टोला गांव के मंटू यादव, रुदल यादव, ज्योति देवी, लठु यादव, लौरिक यादव, प्रमोद यादव, लगन यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button