लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर लगा ताला, धरने पर बैठे कर्मचारी

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय का बिजली-पानी कनेक्शन काट देने से वहां रहने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया और कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया।

हंगामा करने वाले खुद को कांग्रेस का सदस्य बता रहे हैं जबकि उनमें से छह को पहले ही पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। जानकारी पर पहुंचे कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनसे बात की और ताला खुलवाया।

बताया ये भी जा रहा है कि कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है जिसे लेकर बिजली-पानी कनेक्शन काट दिया गया है पर ऑफिस से जुड़े कार्यकर्ता अभी तक इस पर चुप ही हैं। प्रदेश कार्यालय पर ताला पड़ जाने से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button