डीएम, एसएसपी के नेतृत्व में गया केंद्रीय कारागार में हुई छापामारी

गया: शहर के रामपुर मोहल्ला स्थित केंद्रीय कारागार, गया में जिले के वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आज अहले सुबह छापेमारी की गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह के आपत्तिजनक सामान के बरामद होने की सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, सिटी एसपी राकेश कुमार, सदर एसडीओ सहित कई पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापामारी की गई। लगभग सवा 2 घंटे तक छापामारी चली। इस दौरान कैदियों में हड़कंप मच गया।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अहले सुबह गया जेल में छापामारी की गई है। जेल के सभी बैरक को काफी बारीकी से छानबीन की गई है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button