मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की करेंगे समीक्षा, ले सकते है बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढते खौफ को देखते हुए वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सुबह 10 बजे राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की इस बैठक में उन जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी जहां वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे जिलों के कलेक्टर के साथ मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में संकट प्रबंधन समूह की सिफारिशें रखी जाएंगी। इन सिफारिशों के आधार पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि अपने-अपने जिलों में संकट प्रबंधन समूह की बैठक करके रिपोर्ट भेजें।

इसी के साथ मध्यप्रदेश के इन पांच शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के पांच जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे कर कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और फैक्टरी कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। कर्फ्यू के पहले दिन जिलों में सख्ती दिखाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button