अब कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर पहुंची एनसीबी, उनकी मुंबई स्थित फ्लैट पर मारा छापा

मुंबई। ड्रग्स मामले में एनसीबी की जांच रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज एक के बाद एक नए नाम सामने आ रहे हैं जिसे एनसीबी ने अपने घेरे में लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर छापा मारा है। एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जांच एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

अपको बता दें की बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है। 

इससे पहले, ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद अदालत में अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को पेश किया गया, जहां से बार्टेल को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button