चंदौली: एक करोड़ की ज्वेलरी संग 2 युवक गिरफ्तार

चंदौली। उमेश सिंह: खबर यूपी के चंदौली से है जहाँ दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से भारी मात्रा में सोने एवं चांदी के ज़ेवरात बरामद किए गए। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये के आस पास बताई गई है।

दोनों युवक अभियुक्त पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। वही जीआरपी प्रभारीनिरीक्षक आर के सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार टीम के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 7 के पश्चिमी छोर पर सीमेंट के बने बेंच पर दो व्यक्ति बैठे दिखे जिनके पास एक झोला था। संदेह होने पर उनसे पूछताछ कर तलाशी ली गई, तो उसमे एक लोहे का बाक्स बरामद हुआ। जीसमें सोने के गहना बरामद हुआ। जिसका वजन 1 किलो 965 ग्राम तथा चांदी के 177 ग्राम के जेवरात बरामद किये गये। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है।

आपको बता दें की गिरफ्तार अभियुक्त पुलक पाल तथा तिलक पाल दोनों भाई हैंं। जो कि पश्चिम बंगाल के मादपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे। दोनों को जेल भेंज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button