शिवहर के चर्चित मुखिया व JD राष्ट्रवादी के कैंडिडेट को अपराधियों ने गोलियों से भूना

पटना। शिवहर जिले में बिहार के चर्चित बाहुबली नयागांव के मुखिया नारायण सिंह को अपराधियों ने गोली से भुन दिया। जिसके बाद स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर पिस्टल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुरनहिया के हथसार गांव में संध्या जनसंपर्क के दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ कई राउंड पिस्टल से फायर कर दी।

हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना कर, उनके हवाले कर दिया। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

नारायण सिंह को इलाज के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया था, इस दौरान उनकी मौत की खबर सामने आ रही है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button