भाजपा की सरकार में जातियां देख कर होता है न्याय: संजय सिंह

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में जो घटनाएं देखने को मिलीं, वह दिल दहला देने वाली हैं। आत्मा को झकझोर देने वाली हैं। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटना हो रहा है। उनकी हत्याएं हो रही हैं। हाथरस, बलिया, आजमगढ़, बलरामपुर जैसे समेत प्रदेश के कई जनपदों में घटनाएं घटी हैं और घटनाओं के बाद राज्य सरकार की जो भूमिका रही है वह शर्मनाक है।

घटनाओं के बाद सरकार की शर्मनाक भूमिका रही है। भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय हो रहा है।उन्होंने कहा बलात्कारी की जाति देखी जा रही, हत्यारे की जाति देखी जा रही, गुंडे और माफिया की जाति देखी जा रही है। हाथरस कांड में बलात्कारियों के साथ राज्य सरकार खड़ी रही। बलिया में हत्यारे बीजेपी नेता के साथ सरकार खड़ी रही है। भाजपा विधायक भी खड़ा रहा।

प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए। संजय सिंह ने कोरोना घोटाले को लेकर बड़ा आरोप लागया है उनका कहना है। कोरोना घोटाले को लेकर बनी एसआईटी फर्जी। सिर्फ दिखावा मात्र।कोरोना घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिये। सरकार खुद इस घोटाले में शामिल हैं। मध्यप्रदेश में महिला विधायक पर कमलनाथ की टिप्पणी पर बोले संजय सिंह ने कहा कमलनाथ का आपत्तिजनक बयान। कमलनाथ को माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button