शिक्षा, सड़क एवं पुल का निर्माण करवाउंगा: अविनाश कुमार

पटना(खगड़िया)। जगदीप कुमार । सुरक्षित अलौली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संख्या 148 के चुनावी प्रत्याशी अविनाश कुमार जन शक्ति विकास पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले शिक्षा, सड़क, एवं पुल निर्माण का काम करवाउंगा। साथ ही आज किसान की ऐसी हालत है वो कर्ज लेकर खेती करते हैं उस चीज से निजात दिलवाऊंगा। मैं इस विषय वस्तु पर नकेल कस दूँगा। क्योंकि हर किसान को पता है। इसलिए मैं जब विधायक बन जाता हूँ तो इस समस्या से किसान को मुक्ति दिलाऊंगा।

मैं जनता के बीच जाकर सबसे पहले किसान के लिए कृषि उधोग को दर्जा दिलाऊंगा, कृषि पर आधारित उधोग खोलवाऊंगा, सड़क, जल, नल योजना आदि का निर्माण करवाना हमारा लक्ष्य है।

साथ ही मैं यहां के हर युवाओं को शिक्षा एवं खेल से जोड़ दूँगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और मैं यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाउंगा। ऐसे तो मैं बहुत सारा योजना से लाभान्वित करवाउंगा। जनता से एक बार अपील करता हूँ मुझे एक मौका दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button