मीनापुर में बदलाव की जरूरत है, परिवर्तन चाहिए और परिवर्तन की क्रांति आकर रहेगी : तमन्ना हाशमी

पटना(मुज़फ़्फ़रपुर)। रूपेश कुमार। बिहार के मुजफ्फरपुर में मीनापुर विधानसभा के उम्मीदवार तमन्ना हाशमी ने मीनापुर के विभिन्न गावो में कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगो से समर्थन मांगा। तिहाईमदारीपुर, मुर्गियांचक, धर्मपुर, मकसुदपुर सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क चलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का भी भरपूर समर्थन मिला।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में बोला, इस बार यंग और साफ सुथरा छवि के विधायक मीनापुर में चाहिए वो है तम्मना हाशमी। तम्मना हाशमी को हमलोग जीताकर विधानसभा तक पहुचायेंगे, ताकि गरीब गुरबा को हक मिल सके और कल्याणकारी योजना से वंचित नही होंगे। मीनापुर में बाढ़ से लोग त्रस्त है। अभी भी बाढ़ की चपेट में सैकड़ो घर डूबे हुए है। इसलिए इस बार नया चेहरा को सामने लाना है उम्मीदवार तमन्ना हाशमी ने कहा कि मीनापुर में बदलाव की जरूरत है। परिवर्तन चाहिए और परिवर्तन के क्रांति आकर रहेगी।मीनापुर में लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button