वाराणसी: ट्रक ड्राइवर ने रचा षड्यंत्र, खुद को ट्रक के साथ खाई में गिरने की झूठी सूचना फैलाई सूचना

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी के बड़ागांव थाने पर हुआ एक बड़ा खुलासा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे हैं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्राम एवं क्षेत्राधिकारी महोदय बड़ा गांव के कुशल निर्देशन पर अपराधियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व उनकी बरामद हेतु अभियान चलाया गया।

जिसमें वांछित अभियुक्त मुरली मनोहर तिवारी सन ऑफ राधेश्याम तिवारी बांका पोस्ट बहादुरगंज का सीमा बाद जनपद गाजीपुर का निवासी है, जो 1360 टीन डब्बा दिव्य रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के साथ 17 अगस्त 2020 को सुबह 3:25 पर ग्राम दाढ़ी थाना घोसी जनपद मऊ से गिरफ्तार किया गया।

मुखबीर के जरिए सूचना मिलने पर एक व्यक्ति जो हरहुआ पुल के नीचे रामेश्वर जाने वाले तिराहे पर एक दुकान पर रामेश्वर पुल के नीचे गिरे ट्रक के बारे में पूछ रहा है, लग रहा है यही वह व्यक्ति है जो कि उस गाड़ी का ड्राइवर है। इस व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो पता चला किसी व्यक्ति ने षड्यंत्र रचा कर झूठी अफवाह फैलाकर बिहार के व्यवसाई का माल मऊ घोसी थाना में छुपा कर रखा हुआ है और षड्यंत्र कारी तरीके से इसे बेचने की फिराक में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button