मरवाही विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाली ऋचा जोगी का प्रमाण पत्र निलंबित

रायपुर । ऋचा जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बैनर तले मरवाही विधानसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने वाली थीं।

कूछ दिनो से ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर दुविधा की स्थिति थी। प्रशासनिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिला स्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को संदेहास्पद मानते हुए निलंबित कर दिया है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि ऋचा जोगी नामांकन दाखिल तो कर पाएंगी, लेकिन स्क्रुटनी में क्या होगा, यह कहा नहीं जा सकता।


जिला छानबीन समिति अपने अभिमत के साथ पूरी रिपोर्ट और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स को राज्य स्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति को भेजेगी। जब तक राज्य स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति का निर्णय नहीं आ जाएगा, तब तक उस जाति प्रमाण पत्र का उपयोग ऋचा जोगी नहीं कर पाएंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button