बहराइच: नेपाली सशस्त्र पुलिस ने तस्करी का तीन लाख रुपयों का कपड़ा किया बरामद

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: भारत नेपाल सीमा सील होने के बावजूद बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित व अन्य सामानों की तस्करी भारत से नेपाल व नेपाल से भारत संगठित तस्करो द्वारा की जा रही हैं। इसी क्रम मे आज रूपईडीहा से नेपालगंज ले जाया जा रहा तीन लाख रुपयों का कपड़ा कालाबंजर बीओपी की सशस्त्र पुलिस ने बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला बाँके के क्षेत्र के अंर्तगत सशस्त्र पुलिस बल कालाबंजर बीओपी के इंचार्ज इंस्पेक्टर संतोष डांगी ने बताया कि नेपालगंज वार्ड नम्बर 15 नई बस्ती में रूपईडीहा की ओर से तस्करी कर लाया गया लेडीज़ सूट 50 पीस, लेडीज़ कुर्ती 52 पीस तथा 51 पीस प्लाजो बरामद किया हैं।

इसी प्रकार बागेश्वरी 30 नम्बर गण के एसआई तीर्थ भाट के कमांड में ड्यूटी पर गए जवानों ने सुबह 4 बजे नेपालगंज वार्ड नम्बर 15 पिपरा गाँव में जाँच के दौरान एक ऑटो रिक्से पर लदा लेडीज़ कुर्ती 129 पीस, लेडीज़ शाल 120 पीस बरामद किया। श्री डांगी ने बताया कि आने वाला विजय दशमी पर्व नेपाली समाज मे महान राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व पर पूरा परिवार नए कपड़े खरीदता व पहनता है।

इस लिए इस समय प्रमुख रूप से लेडीज़ वस्तुओं की तस्करी तेज़ हो गयी है।उन्होंने बताया लगभग 3 लाख 31हजार 6 सौ रुपयों का कपड़ा व ऑटो रिक्शा नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button