केरल: कोच्चि में ग्लाइडर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो नौसेना अधिकारियों की मौत

केरल। विष्वेश तिवारी: आज सुबह केरल के कोच्चि जिले में बड़ा हादसा हो गया। केरल के कोच्चि जिले में थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि वे नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए और सुबह लगभग 7 बजे ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बता दें की ग्लाइडर से उड़ान भरने वाले दोनों अधिकारियों की पहचान उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और बिहार के पेटी अधिकारी (इलेक्ट्रिकल एयर) सुनील कुमार (29) के रूप में हुई है।

आईएनएचएस संजीवनी में उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दक्षिणी नौसेना कमान ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button