सहारनपुर: कांग्रेस ने तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए कृषि अध्यादेश को बताया किसान का डेथ वारंट

सहारनपुर। सुशिल कपिल: कृषि अध्यादेश के खिलाफ आज कांग्रेस ने सहारनपुर जनपद में तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए इस अध्यादेश को किसान का डेथ वारंट बताया, कहा कि सरकार इस पर साइन कर सकती है कांग्रेस नहीं!

सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के नेता इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ कृषि अध्यादेश के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व नगर के मेन मार्ग से मोटरसाइकिल और स्कूटर पर होते हुए धरना स्थल पहुंचे और इस कृषि अध्यादेश से किसानों को क्या नुकसान है इसकी जानकारी देते हुए इन्होंने सरकार के इस कृषि अध्यादेश को किसानों का डेथ वारंट बताया और कहा कि इस अध्यादेश को वह कभी नहीं लाने देंगे।

यह अध्यादेश किसान विरोधी है जहां सरकार किसान के हित की बात करते हुए यह कृषि अध्यादेश लाई है जो कि किसान हितैषी नहीं बल्कि उसके नुकसानदायक है। सरकार इस कृषि अध्यादेश पर जो कि किसानों का डेथ वारंट है उस पर हस्ताक्षर कर सकती है लेकिन किसानों की हितैषी कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर सकती। वह हमेशा किसानों के हित में लड़ती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button