अनुराग कश्यप बचपन में 11 साल तक हुए थे मोलेस्टेशन का शिकार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने उनके खिलाफ रेप का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवायी है। वहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया है कि स्कूल टाइम में एक बच्चे के साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया था। उन्होंने बताया कि ऐसा करना उन्हें उस वक्त सामान्य लगता था, लेकिन बाद में वह बहुत शर्मिंदा हुए।
अनुराग कश्यप बचपन में खुद भी सेक्शुअल अब्यूज का शिकार हो चुके हैं। वह यह बात इंटरव्यू में पहले बता चुके हैं। उनका यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह छोटे थे तो लगातार 11 साल तक उनको सेक्शुअली अब्यूज किया गया था।

उन्होंने बताया था कि उस घटना के कई साल बाद वह उस व्यक्ति से मिले थे। वह वैसा गंदा व्यक्ति नहीं था। अब वह उस व्यक्ति को माफ कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button