9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी गई, संजय सिंह ने चंपत राय पर उठाए सवाल, दस्तावेज पेश किए

मामला गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार भाजपा पर और योगी सरकार पर हमला कर रहा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने दावा किया है कि राम मंदिर परिसर के आसपास की जमीन का सौदा बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर किया गया।

आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से 117 बिस्वा जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी गई। यह जमीन 16 नवंबर 2023 को खरीदी गई थी। इसकी वास्तविक कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये थी। यह जमीन अयोध्या के शहनवाजपुर क्षेत्र में स्थित है। संजय सिंह ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

कहा- चंदा चोर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई

उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में एक और महालूट का मामला सामने आया है। 117 बिस्वा जमीन जिसकी कीमत 9 करोड़ थी, चंपत राय गैंग ने 55 करोड़ 47 लाख रुपये में आलोक बंसल से खरीदी थी। हैरान करने वाली बात ये है कि इससे पहले के गांव बरेहटा में सरकार ने किसानों से 4 लाख 40 हजार में जमीन खरीदी थी, जबकि चंपत ने ट्रस्ट के लिए 47 लाख रुपये प्रति बिस्वा में जमीन खरीदी गई। सवाल उठाते हुए कहा कि ED पार्टी और RSS ने लूट का माल कहां रखा है? आखिर अब तक किसी चंदा चोर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

भूमि खरीद की भी जांच की मांग की

राम मंदिर चंदा चोरी की जांच कर रही एसआईटी पर भी संजय सिंह ने सवाल उठाए। कहा कि वह आधिकारिक तौर पर एसआईटी अधिकारियों से समय मांगकर सभी दस्तावेज सौंपेंगे। स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर से जुड़े भूमि खरीद मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button