
साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण सावन महीने में पड़ रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

कब लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा।
सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट या कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, साथ ही रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। इस अवधि में अनावश्यक यात्राओं और खर्चों से दूरी बनाकर चलना बेहतर रहेगा। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से लाभ मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ और आय के नए साधन बनने के योग हैं। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा। गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों और कामकाज दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। विवादों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। कामकाज में कुछ धीमापन महसूस हो सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। लेन-देन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
उपाय: ग्रहण के अगले दिन उगते सूर्य को जल अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अनावश्यक विवादों और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अचानक बढ़ने वाले खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाना लाभकारी रहेगा।
उपाय: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सूर्य अष्टकम का पाठ करें।
कन्या राशि
इस समय आपको व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी, क्योंकि आपकी कोई बात गलत समझी जा सकती है और इससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान किसी भी बड़े निवेश या धन से जुड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। धैर्य और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने पर आप परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में कर सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें या पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दान करें।
तुला राशि
सूर्य ग्रहण 2026 तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करने या किसी प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे और किसी करीबी व्यक्ति की सलाह भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
उपाय: शाम के समय घी का दीपक जलाकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 का समय नए अवसरों और प्रगति के संकेत दे सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों या लाभदायक सौदों का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार में कोई शुभ समाचार खुशियां लेकर आ सकता है।
उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ सावधानियां बरतने का संकेत दे रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। अपनी दिनचर्या में सुधार करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामलों में किसी भी बड़े निवेश या नए फैसले को सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव महसूस हो सकता है। एक साथ कई काम संभालने की स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से बचें, क्योंकि छोटी बात भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
उपाय: पीली मिठाई या हल्दी का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण की अवधि थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। धन और निवेश से जुड़े फैसले लेते समय पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं। धैर्य, समझदारी और सही योजना बनाकर चलने से आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय: कुछ समय शांत बैठकर ध्यान और आत्मचिंतन करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का समय उपलब्धियों और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। लंबे समय से चल रहे किसी विवाद के समाप्त होने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।




