लखनऊ में 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का होगा शुभारंभ, 6000 प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू

एलडीए की बहुप्रतीक्षित वरुण विहार व नैमिष नगर योजना का शुभारंभ 24 सितंबर को होगा, उसी दिन से करीब छह हजार भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के करीब पांच अपार्टमेंट पार्क व्यू, लेक व्यू, ऐशबाग, वागेश्वरी व अदिति का भी शिलान्यास करेंगे। इन आवासीय योजनाओं में करीब 10 हजार लोग भूखंड व फ्लैट पा सकेंगे।

एलडीए की नई आवासीय योजना वरुण विहार में भूखंड की कीमत 2800 रुपये और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से भूखंडों की बिक्री की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना 6580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसमें काशी और कैलाश खंड में 1926 भूखंड और सीतापुर रोड स्थित 3600 एकड़ क्षेत्र की नैमिष नगर योजना में 1084 भूखंडों का पंजीयन खोला जाएगा।

दोनों योजनाओं विभिन्न आय वर्गों के लिए हैं। इनमें 72 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड दिए जाएंगे। जो 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे। ये दोनों योजनाएं राजधानी के विस्तार को नई दिशा देंगी। इनसे शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आवासीय, व्यावसायिक और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।

वरुण विहार योजना में कार्यक्रम स्थल की तैयारियां जोरों पर

काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे के पास दो आवासीय योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज हैं। आगरा एक्सप्रेस वे के पास 12 गांवों का अधिग्रहण कर एलडीए वरुण विहार योजना विकसित कर रहा है। योजना के तहत आने वाले गावो में किसानों से सहमति पत्र भरवाकर एलडीए जमीन का निर्धारित मुआवजा दे रही है।

कार्य क्रम स्थल मिट्टी को बराबर करने का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग बनाई जा रही है। जिसमे वीआइपी पार्किंग भी शामिल है। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

वरुण विहार के भूखंड 1926

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)भूखंडों की संख्यापंजीकरण धनराशि (₹)
112.51,1441,69,470.00
162.02682,44,036.80
200.03403,01,280.00
288.0304,33,843.20
300.0394,51,920.00
450.01056,77,880.00

नैमिष नगर के भूखंड 1084

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)भूखंडों की संख्यापंजीकरण धनराशि (₹)
721731,52,000
112.53272,37,500
1622823,42,000
2002184,13,820
288666,08,000
450189,50,000

इन अपार्टमेंट का शिलान्यास

स्थल / क्षेत्रअपार्टमेंट का नाम
बसंतकुंजपार्क व्यू
गोमती नगरलेक व्यू
शारदा नगर विस्तारवागेश्वरी
अनंत नगरअदिति
मिल रोड ऐशबागऐशबाग स्क्वायर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button