‘ग्रीन उत्सव’, प्रदेश की 2600 नर्सरियों में पौधों का वितरण शुरू; 35 करोड़ पौधे लगाने का है लक्ष्य, 12 जुलाई

पौधरोपण महायज्ञ (12 जुलाई-2026) को 35 करोड़ व अन्य विशिष्ट आयोजनों पर पौधरोपण के लिए वन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं।

वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार हो चुके हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 पौधशाला, 499 निजी पौधशाला से सभी विभागों, जनपदों, मंडलों को पौधे दिए जा रहे हैं।

राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी लगाएंगे पौधे

केंद्र व प्रदेश सरकार के विभाग मिलकर इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। नोडल विभाग (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगा।

ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा। वहीं केंद्र सरकार के रेलवे की तरफ से 12 लाख, रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा।

विभागनर्सरीपौधे
वन193952.46 करोड़(पुराने- 12.68 करोड़, नई उगान- 39.78 करोड़)
उद्यान1461.55 करोड़
रेशम विभाग5544 लाख
निजी पौधशाला4993.17 करोड़
विभागलक्ष्य
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन15.50 करोड़
ग्राम्य विकास10 करोड़
कृषि3.25 करोड़
उद्यान1.50 करोड़
पंचायती राज1.22 करोड़
राजस्व1 करोड़
नगर विकास45 लाख
जलशक्ति23 लाख
उच्च शिक्षा20 लाख
चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण16 लाख
पशुपालन15 लाख
रेशम14 लाख
लोक निर्माण14 लाख
बेसिक शिक्षा12 लाख
एमएसएमई12 लाख
रेलवे12 लाख
माध्यमिक शिक्षा11 लाख
अवस्थापना व औद्योगिक विकास10 लाख
गृह10 लाख
रक्षा7 लाख
ऊर्जा6 लाख
सहकारिता6 लाख
आवास व शहरी नियोजन6 लाख
प्राविधिक शिक्षा5 लाख
श्रम4 लाख
परिवहन3 लाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button