कन्नौज: कोरोना से निडर राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, बिना मास्क ठहाके व भाषण देती आई नजर

राज्य मंत्री नीलिमा कटियार व अन्य कार्यकर्ता

कन्नौज। प्रदेश में एक बार फिर बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक तरफ सरकार लोगो से मास्क लगाने की लगातर अपील कर रही है नियमो को तोड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो वही दूसरी तरफ़ प्रदेश की ही राज्य मंत्री नीलिमा कटियार कोरोना संक्रमण से निडर है।

मंत्री नीलिमा कटियार भाषण देती हुई

ये हाल तब है जब कोरोना से ग्रस्त होकर प्रदेश के कई मंत्रियों ने अपनी जान गंवाई। तस्वीर कन्नौज जिले से आई है यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्यमंत्री नीलिमा कटियार स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओ के साथ रणनीति बनाने आई थी।

बैठक के दौरान मंत्री नीलिमा कटियार व अन्य कार्यकर्ता

बैठक के दौरान मंत्री नीलिमा कटियार कोविड नियमो को भूल गयी वह कार्यकर्ताओ के बीच बिना मास्क लगाए ठहाके व भाषण देती नजर आई। अब सवाल उठता है कि नियमो को तोड़ने पर कार्यवाही आम जनता पर ही या फिर इन मंत्री पर भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button