श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

विजय कुमार निगम लखनऊ- नैमिषारण्य एक दिवसीय यात्रा प्रत्येक शुक्रवार लखनऊ के होटल गोमती से सुबह 07:30 बजे शुरू होगी, जो करीब 10 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी और दधीचि कुंड के दर्शन करवाए जाएंगे। लंच के बाद श्रद्धालुओं को ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, हवन कुंड और हनुमान गढ़ी मंदिर के भ्रमण कराए जाएंगे। शाम 05:30 बजे लखनऊ के लिए टेंपो ट्रैवलर रवाना होगी, जो करीब 8 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

           प्रयागराज-चित्रकूट एक दिवसीय यात्रा हर शनिवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10 बजे चित्रकूट पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की तपोभूमि से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान गुप्त गोदावरी, माता अनसूया आश्रम, स्फटिक शिला और राम दरबार के साथ-साथ कामतानाथ मंदिर एवं हनुमान धारा के दर्शन का अवसर मिलेगा। 

          यह टेंपो ट्रैवलर भी यात्रियों की सुविधानुसार होटल गोमती से सुबह 7:30 बजे, 1090 चौराहे से सुबह 7:45 बजे और पॉलिटेक्निक चौराहे से सुबह 8 बजे रवाना होगा। लखनऊ-नैमिषारण्य यात्रा पैकेज अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा शुल्क 1,000 रुपये एवं अन्य यात्रियों के लिए 1,700 रुपये निर्धारित किया गया है।

             दोपहर में भोजन (स्व-वित्तपोषित आधार पर) की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

                यूपीएसटीडीसी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से विंध्याचल तक विशेष एक दिवसीय धार्मिक पर्यटन पैकेज संचालित किया जा रहा है। यह यात्रा हर शुक्रवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10 बजे विंध्याचल पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी देवी के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। भोजन उपरांत श्रद्धालुओं को अष्टभुजा मंदिर और काली खोह जैसे प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। 

              उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष धार्मिक यात्रा भी संचालित की जा रही है। यह यात्रा हर रविवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु राम की पैड़ी में पवित्र स्नान, हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर में भोजन के बाद कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति है। समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button