कल का मौसम 10 जुलाई: 17 घंटे के भीतर 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा.

10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 10 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। लोगों से बहुत ही अधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है। देश के उत्तरी भागों में सबसे अधिक बारिश और आंधी का प्रहार देखा जा रहा है। मछुआरों को समुद्री और नदी किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटे लोगों के लिए भारी पड़ने वाला है। वहीं, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 10 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बताएंगे…

देश के 18 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जुलाई को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली (10 जुलाई- बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 10 जुलाई को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, दिल्ली में कल यानी 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तर प्रदेश (10 जुलाई-चक्रवाती हवा-हल्की बारिश का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बांदा, कानपुर, बिजनौर, पीलीभीत, मोरादाबाद, बरेली, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में कल 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (10-11 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड (10 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हजारीबाग, रामगढ़, जामताड़ा, बोकारो, रांची, सिमडेगा, गिरिडीह, सरायकेला, दुमका, गुमला, खूंटी, धनबाद, देवघर और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल(10-11 जुलाई- आंधी-बारिश की चेतावनी): झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, अलीपुरद्वार, नादिया, मालदा, हुगली, कूचबिहार और कालिम्पोंग में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (10 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी, बागेश्वर और टिहड़ी गढ़वाल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, देहरादून में कल यानी 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
शहरअधिकतम तापमान(10 जुलाई)न्यूनतम तापमान (10 जुलाई)
दिल्ली33°C27°C
मुंबई31°C29°C
चेन्नई35°C29°C
कोलकाता32°C28°C
लखनऊ33°C28°C
पटना31°C28°C
रांची28°C24°C
भोपाल31°C26°C
जयपुर36°C28°C
शिमला23°C19°C
नैनीताल23°C21°C

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल प्रदेश (10-11 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा और लाहौल-स्पीति में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 10 जुलाई का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
  • पंजाब (10 जुलाई-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): जालंधर, पटियाला, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा, रूपनगर, फाजिलका, मोगा, रूपनगर और मुक्तसर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
  • राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
  • राजस्थान (10 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): अलवर, करौली, अजमेर, बूंदी, उदयपुर, करौली, जोधपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और कोटा में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, जयपुर में 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
  • मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
  • मध्य प्रदेश (10 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): सागर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, इंदौर, छतरपुर, बालाघाट, विदिशा, रीवा, ग्वालियर और दमोह में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button