‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। 

अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।’

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते दिखाई दे रहे, ‘राम जी के पांच बाप थे, ये बड़ी विचित्र बात है। इसको स्वीकार करना बड़ा मुश्किल है। रामजी के पांच पिताजी थे, इसका लेख किसी को कहीं पर भी नहीं मिलेगा।’

उन्होंने कहा कि ये बात किसी से पूछ भी मत लेना। इसको इस तरह से हम प्रमाणित करते हैं कि दशरथ जी के प्राण गए लेकिन रामजी ने उनकी अंतिम क्रिया नहीं की। ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।

इससे पहले भी वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, 29 अक्टूबर को करैरा में कथा के दौरान शास्त्री ने कहा था कि तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाए, टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा, चलना भी सीधा, दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े।

ब्रज क्षेत्रों के संतों ने जताई थी आपत्ति

इसका वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद ब्रज क्षेत्र के संतों और यादव समाज ने विरोध जताते हुए कहा कि राम और कृष्ण में भेद करना गलत है। विवाद बढ़ने पर सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button