पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ तिवारी की पुत्री डॉ नीरू तिवारी को ढांढस बंधाया और हर स्थिति में उनके सहयोग का भी आश्वासन दिया। राजनाथ सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी थे।

पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी का बीती 25 सितंबर को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। स्वर्गीय तिवारी वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव थे। 1965 बैच के आईएएस अधिकारी रहे भोला नाथ तिवारी का जुलाई 2001 में सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णुकांत शास्त्री का सलाहकार बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button