जानिए राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के राजद छोड़ने पर भाजपा नेता सह पूर्व विधायक ने क्या कहा

रोहतास, राहुल मिश्रा| राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के राजद छोड़ने पर भाजपा नेता सह पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है तथा कहा है कि बहुत क्षुब्ध होकर रघुवंश जी ने यह निर्णय लिया होगा। उन्होंने सासाराम में कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह विशुद्ध लोहियावादी हैं तथा उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के साथ लंबे समय तक काम किया है।
समाज का अंतोदय कैसे हो? वह उनके सिद्धांत का मूल रहा है। यही कारण है कि उन्होंने पूरे जीवन समाज के दबे- कुचले, शोषित और पीड़ित के लिए काम किया है। लेकिन अब उन्हें ऐसा लगने लगा कि जहां वे हैं, वहां सिद्धांत नाम की चीज नहीं बची है। इसी विकट परिस्थिति में उन्होंने राजद छोड़ने का फैसला लिया होगा।

अपने इस्तीफे वाले पत्र में भी उन्होंने कर्पूरी ठाकुर का जिक्र किया है। इससे स्पष्ट है कि उन्हें लग रहा है कि कर्पूरी के सिद्धांतों को राजद में रहकर लागू करा पाना अब संभव नहीं है। इतने बड़े समाजवादी नेता आज इस स्थिति में पहुंच गए हैं। यह एक चिंतनीय विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button