यूपी विधानसभा उपचुनाव: बांगरमऊ से सुरेश पाल और देवरिया से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा उम्मीदवार घोषित

लखनऊ। विषवेश तिवारी: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी ने बांगरमऊ और देवरिया सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने विधानसभा क्षेत्र देवरिया से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और बांगरमऊ से सुरेश कुमार पाल को उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है की ब्रह्माशंकर त्रिपाठी अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

बता दें की इसके पहले समाजवादी पार्टी ने चार और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे और एक सीट रालोद को दी है। जिस पर रालोद ने प्रवीण कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह उपचुनाव के लिए सभी सात सीटों पर सपा (छह सीट) व रालोद (एक सीट) की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

पहले घोषित हुई चार सीटों में नोगावां सादात, टूंडला, घाटमपुर व मल्हनी पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। सपा ने अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर महाराज सिंह, घाटमपुर विधानसभा सीट पर इंद्रजीत कोरी और जौनपुर की मल्हनी सीट पर लकी यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button