रोनी स्क्रूवाला की एक्शन स्पाई थ्रिलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​आयेंगे नज़र

मुम्बई । शिवम सिंह राणा । सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आए थे। हालांकि अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में असफल रही थी। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आईं थी। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोनी स्क्रूवाला की एक्शन थ्रिलर के लिए हाथ मिला लिया है।

सूत्र के मुताबिक, रोनी स्क्रूवाला का प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी पिछले कुछ समय से एक एक्शन फिल्म बनने की प्लानिंग कर रहा है। यह एक जासूसी थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। वे चाहते थे कि फिल्म में एक युवा अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके बाद यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर की गई।

अभिनेता को फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते ही पसंद आ गई और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए तुरंत हां कर दी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कई स्टंट और एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे। सूत्र ने आगे बताया कि उरी के बैनर के लिए काम करने के बाद टीम इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही थी, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पार संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी है। सिद्धार्थ पाकिस्तान में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। मेकर्स इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट हीरोइन की भी तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button