अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी से खेलने का अनुरोध कर सकते हैं पीएम मोदी: शोएब अख्तर


महेंद्र सिंह धोनी ने भले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भारतीय कप्तान से अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का अनुरोध कर सकते हैं। धोनी आईसीसी की तीनों ट्रोफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में पहला वर्ल्ड टी20 जीता था। इसके बाद 2011 में 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। इसके साथ ही 2010 और 2016 का एशिया कप भी भारत ने धोनी की कप्तानी में जीता था। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद 39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 350 वनडे इंटरनैशनल, 90 टेस्ट और 98 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेले हैं।

जब अपने करियर के शुरुआती दिनों में धोनी ने अपना पहला विज्ञापन साइन किया था तो यह कोई पेय पदार्थ या स्पोर्ट्स शूज का नहीं बल्कि यह एक साबुन का ऐड था। कर्नाटक की एक साबुन बनाने वाली कंपनी कर्नाटक सोप्स ऐंड डिटर्जेंट लिमिटेड के मैसूर सैंडल सोप को धोनी ने प्रमोट किया था। हालांकि जल्दी ही यह डील खत्म हो गई।

रिबॉक जैसे कुछ नामी ब्रैंड्स ने धोनी को उनके घरेलू क्रिकेट के दौर से ही साइन कर लिया था। लेकिन तब उन्हें यह अहसास नहीं था कि एक दिन वह महान सचिन तेंडुलकर के कद जितने खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऐडएक्स इंडिया और टैम मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल जनवरी से नवंबर 2019 तक धोनी ने देश की किसी भी सिलेब्रिटी से ज्यादा ऐड साइन किए।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र बताते हैं कि धोनी प्रत्येक ब्रैंड के साथ डील करने का करीब 5 करोड़ लेते हैं। वर्तमान में वह ब्रैंड्स से करीब ₹150 करोड़ की कमाई करते हैं।

साल 2008 में पेप्सी आईपीएल के लिए धोनी ने रजनीकांत की ऐक्टिंग कर ऐड शूट किया था। धोनी का यह अवतार देखकर ऐड इंडस्ट्री के लोग भी उनकी ऐक्टिंग का यह स्टाइल देखकर दंग रह गए थे। इस ऐड के बाद धोनी ऐड फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गए।

39 वर्षीय एमएस धोनी ने क्रिकेट के बाद अपनी सेकंड इनिंग का ख्याल पहले से ही कर लिया था। कार 24 और ड्रीम 11 जैसी ऑनलाइन कंपनियों में उनका निवेश है। इसके अलावा धोनी अरुण पांडे के साथ मिलकर ऋति स्पोर्ट्स कंपनी भी चलाते हैं, चार साल पहले उन्होंने लाइफस्टाइल ब्रैंड ‘सेवन’ की शुरुआत की थी।

धोनी की रिटायरमेंट से उनके फैन्स भले मायूस हों लेकिन बाजार इससे बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। जानकार मानते हैं कि ब्रैंड्स के लिए धोनी अभी भी विश्वास का दूसरा नाम हैं और रिटायरमेंट से अभी उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा वह अभी आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे, जिससे फैन्स और ब्रैंड्स दोनों को ही वह अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई देंगे ही।

धोनी के नाम तीनों प्रारूपों में मिलाकर 17,266 रन हैं। एक यूट्यूब चैनल बोल वसीम पर अख्तर ने कहा कि 2021 का टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का फैसला एक खिलाड़ी का अपना होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (धोनी) टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते थे। जिस तरह भारत अपने सितारों का सम्मान करता है, उन्हें पहचान देता है, उसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि वे धोनी को टी20 में जरूर खिलाते। लेकिन यह खिलाड़ी की अपनी पसंद होती है।’

अख्तर ने आगे कहा, ‘लेकिन फिर वही बात, धोनी सब कुछ जीत चुके हैं। रांची से आए एक खिलाड़ी ने सारे भारत को झूमने पर मजूबर कर दिया और क्या चाहिए। आखिर में यह मायने रखता है कि दुनिया आपको याद करे। और भारत जैसा देश आपको कभी नहीं भूलने देगा।’

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘आप प्रधानमंत्री को न नहीं कह सकते।’ अख्तर को यह भी लगता है कि धोनी को एक शानदार फेयरवेल मिलना चाहिए था। 45 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘भारत धोनी को एक फेयरवेल मैच देने के लिए तैयार हो जाएगा, मेरा यकीन करें। अगर वह खुद नहीं चाहते तो अलग बात है लेकिन भारत तैयार होगा। उनके आखिरी एक-दो टी20 मैचों को देखने के लिए पूरा स्टेडियम भरा होगा।’

धोनी ने भारत के लिए आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वह सितंबर से आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *