सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सहारनपुर : 2 दिन पूर्व एटीएस टीम द्वारा दो बांग्लादेशी की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को और गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गिरफ्तार महिला, 2 दिन पूर्व गिरफ्तार दो बांग्लादेशी अभियुक्तों में से एक अभियुक्त की पत्नी है। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह जनपद सहारनपुर के अलग-अलग जगहों पर पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ रह रही है और आधार कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात पैसे देकर बनवाए गए हैं।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला अवैध रूप से थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। जिसके पति समेत 1 अन्य अभियुक्त पर 2 दिन पूर्व ही कार्यवाही की जा चुकी थी। अब इस महिला पर भी अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button