नई दिल्ली: जेएनयू फैकल्‍टी के 8 प्रोफेसर्स ने राष्‍ट्रपति को लिखी चिट्ठी, नियुक्ति में फेवरेटिज्‍़म की शिकायत

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के आठ फिजिक्‍स के प्रोफेसर्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी में फिजिक्‍स डिपार्टमेंट के लिए हाल ही में हुई नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर्स ने नियुक्ति प्रक्रिया में “एथिक्‍स और प्रोसीजर के घोर उल्लंघन” का आरोप लगाते हुए राष्‍ट्रपति से मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने राष्‍ट्रपति से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती, तब तक नियुक्तियों पर रोक लगाएं।

शिकायत है कि डिपार्टमेंट में असोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए स्‍क्रीनिंग कमेटी ने 2 कैंडिडेट चुने थे मगर इंटरव्‍यू से ठीक पहले एक नया नाम जोड़ दिया गया और उसी का चयन भी कर लिया गया। राष्‍ट्रपति से यह अनुरोध किया गया है कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए और स्‍क्रूटनी होने तक तक इस नियुक्ति को निलंबित किया जाए।

अपको बता दें की इस वर्ष जुलाई में भी सेंटर फॉर मीडिया स्‍टडीज़ में एक नियुक्ति पर कैंडिडेट्स ने सवाल उठाए थे। यूनिवर्सिटी के वर्तमान वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न स्कूलों और केंद्रों में नियुक्तियों में कथित उल्लंघन के मामले बार-बार सामने आए हैं, जिसमें कई मामले दिल्ली उच्च न्यायालय में भी लंबित हैं। एम. कुमार का कार्यकाल जनवरी 2021 में समाप्‍त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button