डयूटी से गायब मिले आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी

बेतिया: एसडीओ साहिला के शनिवार के दिन अचानक प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचने पर आधा दर्जन से ज्यादा कर्मी गायब मिले। एसडीओ साहिला के निरीक्षण में प्रखंड कार्यालय से चार कर्मी और अंचल कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति पंजी ही नहीं उपलब्ध हो पायी।

एसडीओ ने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय से गायब कर्मचारियों से जवाब तलब किया जा रहा है। जवाब तलब करने तथा साथ उनके एक दिन का वेतन भी अवरुद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा से लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध अपने स्तर से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीओ के निरीक्षण से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप रहा।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button