मथुरा: समय रहते समस्याओं का हो समाधान अन्यथा पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य: समाजवादी कार्यकर्ता

मथुरा। शुभम चौधरी: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। वही उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार व काफी तरह की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार शिक्षा का निजीकरण विकराल समस्या के रूप और बढ़ती बेरोजगारी बुरी तरह से ध्वस्त कानून व्यवस्था किसानों को फसलों का उचित मूल्य ना मिलने के साथ साथ यूरिया डीएपी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, जनपद मथुरा में नगर निगम के द्वारा एसटीपी संचालन में की जा रही धांधली एवं सीवर के नाम पर पूरे मथुरा वृंदावन क्षेत्र को नगर निगम के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में गरीब मजदूर किसान की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसको लेकर समाजवादी कार्यकर्ता द्वारा सरकार को चेतावनी दी गई कि समय रहते उक्त समस्याओं का समाधान करें अन्यथा समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button