मनेर: नगर पंचायत की राजनीतिक उठा पटक पर लगा विराम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित


मनेर। मनेर नगर पंचायत की राजनीति उठा पटक पर गुरुवार को पूर्ण विराम लग गया। एक माह पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में निवर्तमान अध्यक्ष मीरा देवी और उपाध्यक्ष फरीद हुसैन खान उर्फ गुड्डू खान की कुर्सी चली गई थी। जिस बाबत गुरुवार को अनुमंडल कार्यलय दानापुर में अध्यक्ष – उपाध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान होना तय था।

नियत समय तक अध्यक्ष के लिए मंजू देवी तथा उपाध्यक्ष के लिए मनोज कुमार का ही नामांकन हुआ और दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इस पूरे प्रकरण में पूर्व विधायक श्रीकांत निराला सक्रिय रहे। लोगों में यह भी चर्चा जोरों से है कि नगर पंचायत पर श्रीकांत निराला का परचम फिर से लहराया है। इससे निराला खेमे में खुशी की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *