लखनऊ: उपचुनाव में सपा नेत्री पूजा यादव ने किया जनसंपर्क

लखनऊ। विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए हर पार्टी ने अपनी क़मर कस ली है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी भी चुनाव में अपनी जीत के लिये जोरों शोरों से लगी हुई है। समाजवादी पार्टी नेत्री पूजा यादव बुंदेलखंडी ने सोमवार को उन्नाव में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 12 में जनसंपर्क किया।

अपको बता दें की प्रदेश की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बांगरमऊ सीट से भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिये।

सपा ने सुरेश पाल को बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। सुरेशपाल के चुनाव मैदान में सपा से अन्य दावेदारियों को लेकर जारी कयासों पर विराम लग गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button