कुशीनगर: चारे बगैर दर्जनों गाय की हुई मौत, ग्रामीणों में भरा आक्रोश

कुशीनगर। टिपू सुल्तान: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गाय जैसी पशुवों के लिए एक अलग ही कानून बनाया है और पूरे प्रदेश में गाय पालन खोलवा कर पशुवों को रखने का आदेश भी दिया। साथ ही बड़े पैमाने इनके चारे के बन्दोबस के लिए धन भी आवंटित करवा दिया। लेकिन आज लोग इस धन का इस तरह दुरपयोग कर रहे है कि दर्जनों गाय चारे भूसे बिना मर चुकी है। वही जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही खुल कर सामने आ रही है।

बता दूँ की मामला जनपद कुशीनगर के विकाश खण्ड दुदही के ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर का है। जहाँ अधिकारियों के निर्देश पर गौ पालन खोल दिया गया, वहाँ सैकड़ो गायो को रहने का बन्दोबस कर दिया गया। लेकिन आज जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण दर्जनों गाय चारे भूसे के बिना मर चुकी है। लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।

वहीँ इस मामले मेग्रामीणो ने जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार चारे भूसे के लिए धन दे रही है, आखिर ये पैसा कहा खर्च हो रहे है। अगर इस गौ पालन में खर्च होता तो आज दर्जनों गाय मौत के घाट नही उतरती। इसके जिम्मेदार सीधे अधिकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button